मानसिक तनाव में रहे युवक ने लगाई फांसी

वलगांव थाना क्षेत्र के नया अकोला गांव की घटना

अमरावती/दि.29 – वलगांव थाना क्षेत्र के नया अकोला परिसर में एक युवक ने शाला परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गांव के जिला परिषद स्कूल परिसर में युवक का शव फांसी पर लटका मिला. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है. मृतक युवक का नाम महेश दिलीपराव मेश्राम (30) है. 27 मई की रात महेश ने आत्महत्या की.
जानकारी के मुताबिक महेश मेश्राम की पत्नी पिछले दो सालों से उससे अलग रहती थी. इस कारण महेश मानसिक तनाव में था. इस तनाव में उसे शराब की लत भी लग गई थी. नशे में महेश मेश्राम ने नया अकोला स्थित जिला परिषद स्कूल परिसर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी घटनास्थल पर जमा हो गये. घटना की जानकारी वलगांव पुलिस को दी गई. पुलिस ने दल ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. मृतक के परिजनों के बयान और जांच के आधार पर वलगांव पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button