खालसा ग्रुप ने वृक्षारोपण और समाजसेवा का लिया संकल्प
4 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष समारोह का आयोजन

अमरावती/दि.29– सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय खालसा ग्रुप अमरावती ने अपने स्थापना के सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.
खालसा ग्रुप द्वारा पिछले चार वर्षों में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया गया है. समूह समय-समय पर सेवा कार्य, सामाजिक सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता तथा युवाओं को संस्कारों और सेवा भावना से जोड़ने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. समारोह में सभी सदस्यों ने खालसा ग्रुप की एकता, भाईचारे एवं सेवा भावना को और मजबूत बनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान शहर में बढ़ती गर्मी एवं पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया.
कार्यक्रम के दौरान एक छोटी लेकिन सार्थक बैठक भी आयोजित की गई. इस अवसर पर खालसा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह सलूजा उर्फ कालू वीरजी ने सभी सदस्यों से भावुक अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए अब पेड़-पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया. सदस्यों ने कहा कि आने वाले समय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, भाईचारे और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा. अंत में सभी सदस्यों ने सरबत दा भला की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया.
इस कार्यक्रम के अवसर पर खालसा ग्रुप अमरावती के अमरजोत सिंघ जग्गी, दिलीप सिंघ बग्गा, सतपाल सिंघ बग्गा, डॉ. निक्कू खालसा, रतनदीप सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ सलूजा, प्रदीप चड्ढा, दिनेश सचदेवा, रविन्द्र सिंघ (बिट्टू)सलूजा, गुरबिंदर सिंघ बेदी, रोहित खुराना, हेमेंद्र सिंघ पोपली, सतवंत सिंघ मोंगा, प्रीतपाल मोंगा, प्रवीण सिंघ मोंगा, हरविंदर सिंघ राजपूत, अमरजीत सिंघ जुनेजा, वकील सिंघ जयसिंघानी, आशीष मोंगा, हरप्रीत सिंघ गांधी, अजिंदर सिंघ मोंगा, गिरीश सिंघ सवाल, राज सिंघ छाबड़ा, रबजीत सिंघ सेठी , हरेंद्रपाल सिंघ ओबेरॉय, गुरप्रीत सिंघ नंदा, तरनदीप सिंघ बग्गा, नमनदीप सिंघ सलूजा उपस्थित थे.





