46.46 लाख के आभूषण के साथ परप्रांतिय गिरोह धरा गया

फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकडे गये तीनों आरोपी

वर्धा /दि.29 आदिलाबाद, कामारेड्डी और वरंगल जिले में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले परप्रांतिय कुख्यात चोरों के तीन सदस्य वाले गिरोह को हिंगणघाट पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई 27 मई की रात दारोडा टोल नाका परिसर में की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम दिल्ली निवासी जयचंद्र गोकुलचंद (33) नागपुर निवासी सत्येंद्र राजबहादूर गुप्ता (41) और प्रेम शालिकराम खत्री (35) है. उनसे पुलिस ने 46 लाख 46 हजार का माल जब्त किया है.
तीनों कुख्यात चोरों ने 23 मई की रात आदिलाबाद के शांतिनगर परिसर में घरफोडी की. पश्चात वे आर्मूर-इंदलवाई में रुके. दूसरे दिन कामारेड्डी जिले में और एक चोरी की. बाद में उन्होंने हैदराबाद परिसर में घुमकर वरंगल पुलिस आयुक्तालय परिक्षेत्र के काजीपेट क्षेत्र के दो बंद मकानों में चोरी की. आखिरकार उन्होंने 27 मई की रात दारोडा टोल नाका परिसर से कब्जे में लिया गया. जांच के दौरान तीनों कुख्यात अपराधी रहने का पता चला. उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और चैन स्नेचिंग जैसे संगीन मामले दर्ज है. पुलिस को देखकर आरोपी तेज रफ्तार से वाहन दौडाकर भागने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर दबोच लिया. पुलिस ने 331.900 ग्राम सोने के आभूषण, 718.700 ग्राम चांदी, एमएच-45/एएल-0921 क्रमांक की कार, चार मोबाइल, 15 हजार 200 रुपए नकद तथा घरफोडी करने के लिए इस्तेमाल साहित्य जब्त किया है.

Back to top button