ईंधन मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ तिवसा कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

मेलोडी चॉकलेट बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया व्यंग्यात्मक प्रदर्शन

तिवसा/दि.30– पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेंडर तथा रासायनिक खादों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में तिवसा तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को तहसील कार्यालय के समक्ष जोरदार आंदोलन किया गया. इस दौरान तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया.
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक महीने में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है. बढ़ती महंगाई से नागरिक परेशान हैं. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, परिवहन खर्च में बढ़ोतरी और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने से सामान्य परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है. वर्तमान में खेती और बुवाई पूर्व कार्यों का समय चल रहा है. डीजल के बढ़े दामों के कारण खेती की लागत काफी बढ़ गई है. वहीं रासायनिक खादों की कीमतों में वृद्धि से किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं. आंदोलन के दौरान किसानों को बैरल के माध्यम से डीजल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई.
प्रदर्शन के दौरान तिवसा स्थित गैस एजेंसी के बाहर कतार में खड़े नागरिकों को प्रतीकात्मक रूप से मेलोडी चॉकलेट वितरित कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया. कार्यकर्ताओं ने महंगाई से जनता त्रस्त, सरकार मस्त जैसे नारे लगाकर रोष व्यक्त किया. इस अवसर पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तत्काल कम करने, रासायनिक खादों की कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा महंगाई रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई. यह आंदोलन तिवसा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस आंदोलन में तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद वैभव वानखडे, खविस के अध्यक्ष सुरेश मेटकर, प्रफुल्ल देशमुख, शहराध्यक्ष सेतू देशमुख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कालमेघ, मोहनराव वानखडे, अतुल गवड, रामभाऊजी बोकडे, कार्याध्यक्ष सुनील बाखडे, नगरसेवक योगेश वानखडे, राजेंद्र वानखडे, प्रमोद विघ्ने, दीपक पावडे, नगरसेवक किसन मुंदाणे, नगरसेवक अमर वानखडे, रितेश पांडव, नरेंद्र विघ्ने, गजानन भोंबे, पांडुरंग खेडकर, प्रमोद वानखडे, राजेश देशमुख, जसबीर ठाकूर, सूरज धूमनखेडे, प्रशांत प्रधान, सुनील उतखेडे, दिलीप वानखडे, दिवाकर भुरभुरे, अतुल खुले, हरिदास भगत, सचिन वानखडे, प्रफुल गंधे, दिनेश वानखडे, वसंत जिरापुरे, सागर राऊत, सिद्धेश्वर जाधव, विनोद मसलदी, आशिष बायस्कर, अमोल पन्नासे, वैभव ठाकूर, अनिकेत बादशे, अनिकेत तालन, उमेश राऊत, प्रणव गौरखेडे, संजय चौधरी, गौरव चौधरी, वैभव काकडे, सुनील सांभारे, अनंत शेंद्रे, आशिष ताथोडे, शुभम बोके, सर्जा वाघमारे, तुषार लेवटे, आकाश मकेश्वर, अनिकेत प्रधान, राज निकालजे, आदेश वानखडे, आदर्श लांडगे, किशोर गेडाम सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए.

Back to top button