सिंधी फ़िल्म ‘गहेरो आ इश्क़’ आज से मिराज सिनेमा में रिलीज़

धामणगांव से लेकर अनेक कलाकार जिले के ही निवासी

अमरावती/दि.30 सिंधी सिनेमा को नई पहचान देने वाली बहुप्रतीक्षित पारिवारिक एवं रोमांटिक फ़िल्म ‘गहेरो आ इश्क़’ 29 मई 2026 को अमरावती के मिराज सिनेमा में भव्य रूप से रिलीज़ हुई है. अमरावती में प्रदर्शन के बाद फ़िल्म को अन्य शहरों एवं विदेशों में भी चरणबद्ध तरीके से रिलीज़ किया जाएगा. फ़िल्म का निर्देशन युवा निर्देशक सागर सुरेश उदासी ने किया है, जबकि निर्माण लक्ष्मण आहुजा, पूजा आर. मेघानी एवं सागर सुरेश उदासी द्वारा किया गया है.
फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में रोहित मेघानी, श्यामा राज (मुंबई), अक्षय करनानी, रितेश मेहता, सोना गदरे, रेणुका लोढम, गुंजन शर्मा (धामणगांव), अश्विनी मोटिजा (उल्हासनगर), गिरीशनारायण तथा विनोद मोटवानी नज़र आएंगे. सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से फ़िल्म को जीवंत बनाने का प्रयास किया है.
‘गहेरो आ इश्क़’ एक पारिवारिक एवं रोमांटिक फ़िल्म है, जिसकी कहानी प्रेम, रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. फ़िल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी प्रदान करेगी. फ़िल्म की शूटिंग अमरावती एवं मुंबई के विभिन्न आकर्षक स्थलों पर की गई है. फ़िल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अधिकांश कलाकार एवं तकनीकी टीम अमरावती से जुड़ी हुई है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला है.फ़िल्म के संगीत एवं गीतों का निर्देशन जय खटवानी एवं गिरीशनारायण ने किया है. फ़िल्म का स्क्रीनप्ले एवं संवाद सागर सुरेश उदासी एवं रोहित मेघानी द्वारा लिखे गए हैं. फ़िल्म के डीओपी पियूष कांडलकर, एडिटर तरुण, बैकग्राउंड स्कोर एवं फॉली आर्टिस्ट संकेत दाताराव, साउंड इंजीनियर प्रणित वानखेड़े तथा डांस कोरियोग्राफर राकेश मिरानी हैं.
फ़िल्म के निर्माताओं एवं पूरी टीम को विश्वास है कि गहेरो आ इश्क़ दर्शकों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाएगी और सिंधी सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. फ़िल्म की पूरी स्टारकास्ट एवं टीम ने सभी दर्शकों से 29 मई को अमरावती के मिराज सिनेमा में फ़िल्म देखने तथा अपना प्यार एवं आशीर्वाद देने की अपील की है.

Back to top button