जमीन धोखाधड़ी मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
फर्जी आधार कार्ड और जमीन की खरीद-बिक्री के दस्तावेज बनाने का आरोप

अमरावती/दि.15 – फ्रेजरपुरा पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पिछले एक साल से फरार तिवसा निवासी आरोपी आशीष सदाशिवराव ढोले (45) को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रतिभा प्रवीण देशमुख के पिता रामचंद्र दौलतराव देशमुख की वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी. उनके नाम पर दर्ज जमीन के मामले में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर नकली दस्तावेजों के आधार पर भूखंड पंजीकृत कराया और 2 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की. इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 419, 420, 465, 466, 467, 468, 471 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था. एक साल से फरार आरोपी की तलाश के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.





