पत्नी को मायके छोड दूसरी के साथ भागा पति

घर में पत्नी के रखे 50 हजार रुपए भी लेकर भागा

* कुर्‍हा थाना क्षेत्र के मालेगांव की घटना, पति सहित सास व दादा ससूर नामजद
अमरावती/दि.1 – जिले के कुर्‍हा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मालेगांव (तह. तिवसा) में रहनेवाला रोशन गणेश सावंत नामक 28 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को मायके में ले जाकर छोडने के बाद गांव में ही रहनेवाली अपनी प्रेमिका को साथ लेकर भाग गया. साथ ही जाते-जाते घर में पत्नी द्बारा रखे गए 50 हजार रुपए भी लेकर गया. इस काम में रोशन सावंत को उसकी मां के साथ ही दादा भाजा सावंत ने भी पूरा साथ दिया. इस आशय की शिकायत रोशन सावंत की पत्नी काजल सावंत द्बारा कुर्‍हा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई. जिसके आधार पर कुर्‍हा पुलिस ने रोशन सावंत व भाजा सावंत सहित एक महिला के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायात में बताया गया कि अकोला जिले के दालंबी गांव में रहनेवाले संजय शिंदे की बेटी काजल का विवाह करीब 2 साल पहले कुर्‍हा तहसील के मालेगांव में रहनेवाले रोशन सावंत के साथ हुआ था. लेकिन विवाह के बाद से ही काजल को मायके से पैसे लाने के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडित किया जाने लगा. इसी बीच काजल के पति रोशन सावंत के गांव में ही रहनेवाली एक युवति के साथ विवाह बाह्य प्रेम संबंध शुरू हो गए. जिसका विरोध करने पर काजल को और भी अधिक प्रताडित किया जाने लगा. इसी दौरान विगत सप्ताह काजल की मां की तबियत खराब हुई और उसने अपनी मां को देखने के लिए मायके जाने की इच्छा प्रकट की, तो रोशन सावंत ने उसे उसके मायके पहुंचा दिया. विगत गुरूवार को काजल को मायके जाते ही रोशन सावंत गांव में रहनेवाली अपनी प्रेमिका के साथ घर काजल द्बारा रखे गए 50 हजार रुपए लेकर भाग निकला. जिसकी जानकारी मिलते ही काजल ने अपनी सास व दादा ससूर से फोन पर बात की, तो उन दोनों ने उसे ससूराल में वापिस आने से मना किया. साथ ही फोन पर ही खुब खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर गालीगलौच भी की.
इस पूरे मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर कुर्‍हा पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 व 351 (2) के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरू की. लेकिन फिलहाल रोशन सावंत और उसकी प्रेमिका का कही अता-पता नहीं चल पाया है. वहीं काजल सावंत ने उन दोनों के परतवाडा में रहनेवाले एक रिश्तेदार के यहां छिपे रहने का संदेह पुलिस के सामने जताया है. इसके आधार पर पुलिस द्बारा जांच की जा रही है.

Back to top button