होटल से अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बुलढाणा /दि.2- सारंगपुर बायपास की होटल में पुलिस द्वारा मारे गये छापे में 2990 रुपए की देशी व विदेशी शराब का माल जब्त किया गया. इस प्रकरण में तुषार जुमडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने तलाशी का विरोध कर सरकारी काम में दुविधा निर्माण की. साथ ही पेट्रोल शरीर पर उढेलकर आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस ने तलाशी ली तब देशी व विदेशी शराब का माल बरामद हुआ. मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.

Back to top button