लघु उद्योग के नाम पर महिला के साथ जालसाजी

तिवसा/दि.3- उद्योग व्यवसाय के नाम पर गुरुदेव नगर की 36 वर्षीय महिला से प्रत्येकी ढाई हजार ऐसे कुल 90 हजार रुपए ऐंठे जाने की घटना उजागर हुई है. 4 माह से आश्वासन के कारण खामोश रही संतप्त महिला ने आखिरकार तिवसा थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
नागपुर निवासी संतोष सुखराम ढाले (52) और 45 वर्षीय महिला के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी 16 फरवरी को गुरुदेव नगर आये थे. उन्होंने घर बैठे रोजगार का आश्वासन दिया. इसके लिए 36 महिलाओं से कुल 90 हजार रुपए इकठ्ठा किये गये. 500 के स्टैम्प पेपर पर करारनामा का आश्वासन भी दिया गया. योगिता बालपांडे, वनमाला शेंडे, रुपाली निर्मल, संगीता लांभाडे, वंदना मुंडले, मंगला तांबुलकर, ललिता शेलोतकर, सरिता शेलोतकर, पल्लवी निकम, अंजुम पठान, सविता गायकवाड आदि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

Back to top button