बैंक अधिकारी को 75 लाख का चुना

मुंबई /दि.3- शेयर बाजार में 4 प्रतिशत मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन देकर बैंक अधिकारी के साथ 75 लाख रुपए की जालसाजी होने का मामला उजागर हुआ है. इस प्रकरण में विश्वनाथ लक्ष्मण मिस्त्री और उसके साथी रॉबीन चौरसिया के खिलाफ भायखला पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
फोर्ट के निजी बैंक में वरिष्ठ व्यवस्थापक के रुप में कार्यरत 36 वर्षीय बैंक अधिकारी के साथ जालसाजी हुई है. 2022 में रॉबीन चौरसिया ने विश्वनाथ मिश्री यह शेयर बाजार का ट्रेडिंग विशेषज्ञ है. वह निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलवा देता रहने की जानकारी दी थी. मिस्त्री ने प्रतिमाह 4 प्रतिशत मुनाफा दिलवाने का आश्वासन दिया. बैंक अधिकारी ने मई से सितंबर 2024 की कालावधि में कर्ज के जरिए 75 लाख रुपए मिस्त्री के खाते में जमा किये. शुरुआत को मिस्त्री ने 9 लाख 10 हजार रुपए दिये. बाद में मुनाफा देना बंद कर दिया. इस बाबत सेबी के नियम बदल गये, ऑडिट के बाद पैसे मिलेंगे. आदि कारण बताये गये. मिस्त्री के पास पैसे मांगने पर उसने एक सप्ताह में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलते ही बैंक अधिकारी ने शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button