डॉ. कमल राऊत को महाराष्ट्र भूषण गौरव पुरस्कार
सामाजिक कार्य करने पर तथागत टीवी चॅनल ने किया सम्मानित

अमरावती/दि.4– तथागत टीवी चॅनल अमरावती, महाराष्ट्र की ओर से राज्य में उल्लेखनिय सामाजिक कार्य करनेवाले मान्यवरों का महाराष्ट्र भूषण गौरव पुरस्कार प्रदान कर स्थानिय त्रिवेणी कॉलनी स्थित ताजने सभागृह में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाणे के पूर्व संचालक, नगररचना अधिकारी प्रकाश रविराव ने की. तथा उद्घाटन जिले के सांसद बलवंत वानखडे के हस्ते किया गया.
इस अवसर पर प्रमुख अतिथी के रूप में रामेश्वर अभ्यंकर, नगरसेवक इस्माईल लालूवाले, नगरसेवक सचिन वैद्य, नगरसेविका विद्या माटे उपस्थित थे. कार्यक्रम में डॉ. कमल राऊत को सामाजिक योगदान, निःशुल्क रोगनिदान शिविर, निःशुल्क औषधी वितरण, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, विविध विषयों पर व्याख्यान व सामाजिक प्रेरणादायी लेख और कविता आदी कार्यों में सामाजिक योगदान देने पर उन्हें महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार जिले के सांसद बलवंत वानखडे के हस्ते प्रदान किया गया. इस समय अनेक मान्यवर उपस्थित थे.* सामाजिक कार्य करने पर तथागत टीवी चॅनल ने किया सम्मानित





