लाडली बहन योजना से अपात्र लाभार्थियों ने ऐंठे 26 करोड रुपए

पुरुष लाभार्थियों से कैसे करोंगे वसूल

मुंबई /दि.4- मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना में अपात्र ठहरे 81 लाख लाभार्थियों द्वारा पिछले 22 माह में राज्य सरकार के करीबन 26 हजार 730 करोड रुपए ऐंठे गये है. अपात्र महिलाओं से पैसे वसूल न करने की भूमिका सरकार ने ली है. लेकिन यंत्रणा की दिशाभूल करते हुए योजना का लाभ लेने वाले 14 हजार पुरुषों से लाभ वसूल किया जाने वाला है.
यह लाभ कैसे वसूल करना यह प्रश्न महिला व बालकल्याण विभाग के सामने है. पुरुष लाभार्थी और सरकारी नौकरी की महिलाओं से यह वसूली की जाएगी, ऐसा सरकार ने इसके पूर्व ही स्पष्ट किया है.

* फर्जी लाभार्थी
– ढाई लाख से अधिक उत्पन्न वाली 10 महिला
– करीबन 5 लाख सरकारी कर्मचारी
– 14 हजार पुरुष

* 65 लाख महिला अपात्र
65 लाख महिला इस योजना से हटा दी गई अथवा अपात्र हुई है. जबकि ढाई लाख रुपए से अधिक आय पाये जाने से साढे 9 लाख महिलाओं का लाभ बंद किया गया है. लाडली बहन योजना में सरकारी कर्मचारी, शिक्षकों ने लाभ लिया पाया गया.

Back to top button