धामणगांव रेल्वे में गाज गिरने से 209 मूर्गियों की मौत
जिले में बेमौसम बारिश से 15 मकानों को नुकसान

अमरावती /दि.5– जिले में सोमवार को तेज हवा और बिजली की कडकडाहट के साथ बेमौसम बारिश हुई. इस बारिश के कारण 15 मकानों को नुकसान हुआ है. धामणगांव तहसील में पोल्ट्री फॉर्म पर गाज गिरने से 209 मूर्गियों की मृत्यु हो गई.
जिले में सोमवार 1 जून को हुई बारिश के कारण कुछ स्थानों पर संपत्ति का नुकसान हुआ है. जिले में औसतन 9.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इस कालावधि में 100 मिमी से अधिक बारिश अथवा अतिवृष्टि हुए कोई भी मंडल नहीं थे. लेकिन धामणगांव रेल्वे तहसील के कावली ग्राम में बेमौसम बारिश के दौरान गाज गिरने से भारी नुकसान हुआ. कावली के किसान स्वप्निल काटकपुरे के पोल्ट्री फॉर्म पर गाज गिरने से 209 मूर्गियों की मृत्यु हो गई. इन घटनाओं को तहसील प्रशासन ने दर्ज किया है. मकान को नुकसान पहुंचने की घटनाओं में जिले में कुल 15 मकानों को क्षति हुई. इसमें अमरावती तहसील में 10, धारणी तहसील में 3, अंजनगांव सुर्जी में 1 और नांदगांव खंडेश्वर में 1 मकान को नुकसान पहुंचा है. इन सभी मकानों को मामूली नुकसान पहुंचा रहने की बात रिपोर्ट में दर्ज की गई है. खेत की फसल अथवा खेत की मिट्टी बह जाने से नुकसान होने की प्राथमिक रिपोर्ट कही भी दर्ज नहीं है.





