युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर जख्मी
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

* खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.6 – खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता महाजनपुरा निवासी विक्की बसतेलाल इवनाते (20) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक की रात करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच तिरंगा बाड़ी मेल गड्डा के पास यह घटना हुई. शिकायत में बताया गया है कि आरोपी संकेत परदेशी (19), सागर नेवारे (26) तथा एक अन्य साथी ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की. शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में रोककर विवाद किया और उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. खोलापुरी गेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.





