अधिक मास में इलेवन केदारनाथ ग्रुप की चारधाम यात्रा

पुलिस जवानों सहित 11 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

* 10 जून को यात्रा पूरी कर लौटेंगे अंबानगरी
अमरावती/दि.6 – शिवजी के परमभक्त हर-हर महादेव बहुउद्देशीय संस्था के 11 श्रद्धालुओं का जत्था अधिक मास निमित्त चारधाम की यात्रा पर रवाना हुआ है. इलेवन केदारनाथ ग्रुप के नाम से अमरावती से 31 मई को रवाना हुआ यह जत्था 10 जून को अंबानगरी वापिस लौटेंगा.
हर वर्ष हर-हर महादेव बहुउद्देशीय संस्था धार्मिक यात्रा का आयोजन करते रहते है. इस वर्ष इलेवन केदानाथ ग्रुप ने अधिक मास निमित्त दक्षिण के चारधाम यात्रा का आयोजन किया. गंगोत्री-यमनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ की यात्रा का आयोजन किया. 31 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं का यह जत्था पंचवटी चौक अमरावती से रवाना हुआ. इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित थे. सभी ने इस जत्थे को यात्रा की शुभकामनाएं दी. हर-हर महादेव की गूंज से संपूर्ण परिसर गूंज उठा था. यह जत्था अमरावती से नागपुर, नागपुर से दिल्ली और दिल्ली से सीधे हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचा. वहां से इलेवन केदारनाथ ग्रुप की चारधाम की यात्रा शुरु हुई. बताया जाता है कि, श्रद्धालुओं के इस जत्थे ने केदारनाथ के बडी आस्था के साथ दर्शन कर लिये है. इस चारधाम यात्रा में पुलिस जवानों का भी समावेश है. इनमें दैनिक विदर्भ विचारधारा के संपादक सुहास जोशी, पुलिस जवान अशोक वाटाणे, विक्रम देशमुख, मंगेश बोरकर, नीलेश जुनघरे, मंगेश लोखंडे, आशीष ठाकरे, सचिन गौरखेडे, चेतन बंदीवान, धौर्यशील कुर्‍हेकर, शुभम कुरुलकर का समावेश है. यात्रा का नियोजन सुहास जोशी ने किया.

Back to top button