विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम ने किया वृक्षारोपण

अमरावती /दि.8 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम के सदस्यों ने वृक्षारोपण कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया. विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है.
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया. कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मनीष दारा, सचिव रोहित खुराना, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघ (राज) छाबड़ा, रतनदीप सिंघ (सोनू) बग्गा, संजय देशमुख, हर्षद जावरकर, आनंद भेले एवं मनीष खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है. वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होता है. कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया और समाज से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की.

Back to top button