सडक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

स्विफ्ट कार ने दो टूव्हीलर को एक साथ उड़ाया

चांदूरबाजार/दि.8 – चांदूरबाजार से अमरावती मार्ग पर बोराला ग्राम के समीप विगत रात 8.30 बजे भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बुरी तरह घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक रिद्धपुर निवासी 48 वर्षीय मुरसलीन खान निसार खान की इस हादसे में मौके पर मौत हो गई तो वही ताज नगर चांदूर बाजार निवासी मोहम्मद आरिफ मोहम्मद रफीक (38) व सय्यद वसीम सय्यद हफिज बुरी तरह घायल हो गए. घटना में मृतक अपनी दो पहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/बीडी-9448 और दोनों घायल दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/बीडब्लू-2436 से अमरावती से चांदूर बाजार की ओर लौट रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार अनियंत्रित चार चाकी वाहन सुजुकी स्विफ्ट क्रमांक एमएच-04/डीएन-1543 ने गलत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मारी. इतना ही नहीं तो टक्कर मारने बाद वापिस चांदूर बाजार की ओर पलट कर फरार होने की कोशिश की. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दोपहिया वाहन जहां पूरी तरह चकनाचूर हुए वही स्विफ्ट कार भी सामने से बुरी तरह चकनाचूर हुई और भागने की कोशिश में केवल एक किलोमीटर दूर जाकर बंद हो गई. वहां से आरोपी फरार हो गया लेकिन पूछताछ और जानकारी प्राप्त करने बाद आरोपी को पहचान सिरजगांव बंड निवासी 24 वर्षीय ऋतिक शीशराव का के रूप में हुई.
घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया. घायलों को अमरावती रेफर किया गया जहां उनपर उपचार जारी है वहीं मैके पर दम तोड़ने वाले मुरसलीन खान का शव चांदूर बाजार उपजिला अस्पताल भेजा गया जहां परिजनों और ग्रामवासियों की खासी भीड़ जमा रही. बाद में गुस्साई भीड़ चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन पहुंची जहां कुछ देर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. इसी तनावपूर्ण स्थिति में मृतक के परिजनों ने ऋतिक शीशराव लसनकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई.
शिकायत के आरोप लगाया गया है कि आरोपी अवैध शराब तस्करी का गोरखधंधा करता है और उक्त वाहन का उपयोग इसी कार्य के लिए करता है. पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया और मेडिकल टेस्ट करवाया जिसमें उसे शराब के सेवन में पाया गया. मामले की जांच एपीआई उल्हास राठौड़ कर रहे है. मुरसलीन खान का शव परिजनों को आज सुबह 10 बजे पीएम करने बाद सौंपा गया. दोपहर दो बजे उन्हें रिद्धपुर ग्राम के मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Back to top button