ग्रामीण कृषी कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को किया मार्गदर्शन
पी.आर. पोटे पाटील कृषी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उपक्रम

माहुली जहागीर/ दि.17 -ग्रामीण कृषी कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत पी.आर. पोटे पाटील कृषी महाविद्यालय के विद्यार्थियों व्दारा गाव के किसानों के लिए बीज प्रक्रिया व बीज उगम क्षमता प्रात्याक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश किसानों में दर्जेदार बीज का इस्तेमाल ,बुआई पूर्व बीज प्रक्रिया और बीज की उगम क्षमता जांच कर जागरूकता निर्माण करना था. कार्यक्रम की शुरूवात उपस्थित कृषी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति में की गई.
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने किसानों को बीजों की गुणवत्ता का महत्व और उसके उगम के लिए आवश्यक उपाययोजना तथा उत्पादन क्षमता बढाने के लिए बीज प्रक्रिया के संबंध में सविस्तार मार्गदर्शन किया. बीज प्रक्रिया प्रात्याक्षिका में बीज पर बुरशी नाशक ,जैविक घटक व सुक्ष्म अन्नद्रव का इस्तेमाल कर प्रक्रिया कैसे की जाए इसका प्रात्याक्षिक कर दिखाया. बीज प्रक्रिया किए जाने की वजह से बीज रोगों से सुरक्षीत रहता है और उगम क्षमता भी बढती है तथा उत्पादन वृध्दी में भी मदत मिलती है ऐसी जानकारी दी गई.
यह कार्यक्रम रूतिका पुंड, प्रणव पुरी, यज्ञेश राउत, हर्षवर्धन राउत, कशिश सरोदे की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल ठाकरे, उपप्राचार्य प्रा. नितेश चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक प्रा. श्वेता देशमुख व कार्यक्रम अधिकारी प्रा. मदन जाधव का मार्गदर्शन किसानों को प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के दौरान किसानों व्दारा पुछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने सविस्तार उत्तर देकर उनकी शंका का समाधान किया.





