क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले शासकीय छात्रालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ग्रामीण क्षेत्र के व जरूरतमंद विद्यार्थियों से लाभ लेने का आवाहन

चांदुर रेलवे/ दि.17- स्थानीय सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग अंतर्गत कार्यरत क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले शासकीय छात्रालय में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. बसस्थानक के पिछे स्थित शासकीय छात्रालय में कक्षा 8 वी से महाविद्यालय तक शिक्षा लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए निवास ,भोजन तथा अभ्यासिका की दर्जेदार नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की शुरूवात हो चुकी है. 7 वी कक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा 8 वी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतीम तारीख 30 जुन रखी गई है.
उसी प्रकार कनिष्ठ व वरिष्ठ महाविद्यालय में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतीम तारीख 15 जुलाई निश्चित की गई है. इच्छुक तथा पात्र विद्यार्थी प्रवेश के लिए https:/hmasnew.mahait.org इस अधिकृत संकेत स्थल पर भेट देकर अपना ऑनलाईन आवेदन समय से पूर्व प्रस्तृत करे. ग्रामीण क्षेत्र व जरूरतमंद विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ ले ऐसा आवाहन छात्रालय ,गृहपाल व्दारा किया गया है.





