श्री राजस्थान अग्रवाल पंचायत परतवाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन

अध्यक्ष के रुप में संगठन की कमान संभालेंगे अनिल चिरौंजीलालजी अग्रवाल

* महिला व नवयुवती तथा नवयुवक मंडल को भी मिले नये नेतृत्व
परतवाड़ा/ दि. 17:- ‘युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी के ’समाजवाद’ और ’एक रुपया-एक ईंट’ के लोक-कल्याणकारी सिद्धांतों को धरातल पर उतारने के दृढ़ संकल्प के साथ स्थानीय श्री राजस्थान अग्रवाल पंचायत, परतवाड़ा की सत्र 2026-2028 की महा-कार्यकारिणी का चयन हाल ही में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है. इस बार संगठन की कमान अनुभवी और ऊर्जावान समाजसेवी अनिल चिरौंजीलालजी अग्रवाल को सौंपी गई है. समाज की इस नई टीम की सबसे बड़ी खासियत इसका ’त्रिकोणीय सशक्तिकरण’ मॉडल है, जिसमें हर बार की तरह मुख्य पंचायत के साथ-साथ अग्रवाल महिला संगठन, नवयुवती मंडल और नवयुवक मंडल को पूरी तरह से सक्रिय कर समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई है. सामाजिक समरसता, युवाओं की ऊर्जा, और महिलाओं के नेतृत्व का यह अनूठा संगम परतवाड़ा-अचलपुर जुड़वां शहर में अग्रवाल समाज को सेवा और संगठन के एक नए स्वर्णिम युग की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
स्थानीय श्री राजस्थान अग्रवाल पंचायत, परतवाड़ा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के मार्गदर्शक युगपुरुष महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया है. इसमें महाराजा अग्रसेन जी के विचारों और आदर्शों का समावेश प्रमुख तौर पर नजर आता है. कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि समाज का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के ’समाजवाद’ और ’एक रुपया और एक ईंट’ के सिद्धांत को धरातल पर उतारना है. महाराजा अग्रसेन ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश दिया था. उनकी अहिंसा, दया और सर्वकल्याण की भावना को आधार बनाकर ही यह नई कार्यकारिणी अगले दो वर्षों तक सेवा कार्य करेगी, ताकि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सके.
* मुख्य पंचायत कार्यकारिणी
श्री राजस्थान अग्रवाल पंचायत परतवाड़ा के अध्यक्ष पद पर अनिल चिरौंजीलालजी अग्रवाल का चयन किया गया है. वहीं, वरिष्ठ समाजसेवियों में रविंद्र हरीशंकरजी अग्रवाल और पुरुषोत्तम रतनलालजी अग्रवाल को संरक्षक नियुक्त किया गया है. प्रशासनिक टीम को मजबूती देने के लिए महामंत्री पद पर हरीशंकर रामकिसनजी अग्रवाल, राजेन्द्र गोवर्धनदासजी अग्रवाल, मुकुंद फुलचंदजी नरेडी और अजय हरीप्रसादजी अग्रवाल को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रविन्द्रकुमार राधेश्यामजी अग्रवाल, चेतन विजयकुमारजी अग्रवाल, सचिव चंदन कमलकिशोरजी अग्रवाल, सहसचिव विपुल बेनीश्यामजी अग्रवाल, जगदीश नंदकिशोरजी केड़िया, अनुप राजकुमारजी केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राजेश राधेश्यामजी अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष आनंद ओमप्रकाशजी सराफ, जनसंपर्क अधिकारी संजय राधेश्यामजी अग्रवाल, सह जनसंपर्क अधिकारी राजू मधुसूदनजी लोहिया, भावेश सुभाषचंद्रजी अग्रवाल, प्रसिद्धि प्रमुख गोविंद हरीप्रसादजी गोयल, दिवेश रविन्द्रजी अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष गोकुल अमरचंदजी अग्रवाल, सह स्वागत अध्यक्ष दीपक सत्यनारायणजी अग्रवाल, श्याम बंसीलालजी अग्रवाल, संचार प्रमुख निलेश मुरारीलालजी अग्रवाल, वास्तु विशेषज्ञ सुनील महेन्द्रकुमारजी सराफ, खेल प्रमुख सर्वेश बिसनलालजी अग्रवाल, रितेश ओमप्रकाशजी अग्रवाल, अमन नरेंद्रकुमारजी अग्रवाल, रवि संतोषकुमारजी अग्रवाल एवं कुणाल अशोककुमारजी गोयल का समावेश है.
इसके साथ ही संगठन के कार्यों को विभाजित करने के लिए तीन विशेष समितियों की घोषणा की गई है, जिसके तहत सलाहकार समिति में प्रकाश गोपीचंदजी अग्रवाल, मनीष मोहनलालजी अग्रवाल, महेंद्र हरीशंकरजी अग्रवाल, जितेंद्र पन्नालालजी अग्रवाल, राजेश राधेश्यामजी अग्रवाल व मुरारीलाल पुरुषोत्तमजी अग्रवाल, भवन समिति में भवन समिति में अध्यक्ष रविन्द्र राधेश्यामजी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित कचरूलालजी अग्रवाल, सचिव अर्पित विलासजी अग्रवाल व कोषाध्यक्ष नीरज कमलकिशोरजी अग्रवाल तथा सदस्य दिपेश अनिलकुमारजी ककरानिया, रोहित बाबूलालजी केजरीवाल, आनंद संतोषकुमारजी अग्रवाल, घनश्याम फुलचंदजी अग्रवाल, ललित हरीशंकरजी अग्रवाल व अंकित अनिलजी अग्रवाल, समाजोत्थान समिति में दुर्गाशंकर घनश्यामदासजी अग्रवाल, मनोहर मोहनलालजी अग्रवाल, अजय अमरचंदजी अग्रवाल, ओमप्रकाश फुलचंदजी अग्रवाल, अशोककुमार मोहनलालजी अग्रवाल, विजयकुमार जानकीरामजी गोयल, डॉ. कमल रमेशचंद्रजी अग्रवाल, प्रेम बजरंगलालजी अग्रवाल, गणेश सीतारामजी अग्रवाल, संतोषकुमार फुलचंदजी नरेडी, विश्वनाथ गुलाबचंदजी बंसल और दीपक लक्ष्मीनारायणजी अग्रवाल का चयन किया गया है.
* अग्रवाल महिला संगठन कार्यकारिणी
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचायत ने महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. महिला संगठन की कमान अध्यक्ष नीरज एस. अग्रवाल और सचिव चंचल बी. अग्रवाल को दी गई है. इसके साथ अन्य महिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सरिता पी. अग्रवाल, ममता एस. अग्रवाल, सहसचिव मनीषा एस. केजरीवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा एम. अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष शोभा ए. अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष जया एस. नरेडी, राखी एम. अग्रवाल, प्रोजेक्ट समिति में कोमल जी. गोयल, प्राची पी. अग्रवाल, सीमा आर. अग्रवाल, नेहा आर. सराफ, एकता ए. अग्रवाल का समावेश रहा.
*नवयुवती मंडल और नवयुवक मंडल
युवाओं की ऊर्जा को सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए नवयुवती और नवयुवक मंडल की घोषणा की गई. जिसके तहत नवयुवती मंडल में अध्यक्ष श्रुति अजीत अग्रवाल, सचिव गरिमा संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निधि दत्तू अग्रवाल व सहसचिव श्रेया नरेश अग्रवाल तथा अग्रवाल नवयुवक मंडल में अध्यक्ष श्रेयस संजयजी अग्रवाल, उपाध्यक्ष ध्रुव गोपालजी अग्रवाल, सचिव कुशल किशोरजी अग्रवाल, सहसचिव कुणाल किशोरजी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौम्य रविजी अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सर्वेश मनीषजी अग्रवाल, महामंत्री ऋतिक घनश्यामजी अग्रवाल, मंत्री अर्पण भरतजी अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष हर्ष गोपालजी अग्रवाल, सह स्वागतअध्यक्ष आयुष सुशीलजी अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी तरंग आशीषजी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष (आयपीपी) निकेत सुरेशजी गोयल का चयन किया गया है.
नई कार्यकारिणी की इस भव्य घोषणा पर समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह नई टीम महाराजा अग्रसेन जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

Back to top button