मनपा के पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. सचिन बोंद्रे निलंबित

निगमायुक्त वर्षा लढ्ढा ने जारी किये आदेश

अमरावती/दि.20 मनपा के पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. सचिन बोंद्रे को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने शुक्रवार 19 जून को सचिन बोंद्रे को निलंबित करने के आदेश जारी किये है.
उल्लेखनीय है कि, श्वान उत्पत्ति नियंत्रण के ठेकेदार से 47 लाख रुपए की मांग डॉ. सचिन बोंद्रे द्वारा की गई थी. शुरुआत में 2 लाख रुपए मांगने पर 1 लाख रुपए में समझौता किये जाने के बाद एसीबी के दल ने सचिन बोंद्रे को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया था. इतना ही नहीं बल्कि 17 जून को कोतवाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद न्यायालय के निर्देश पर बोंद्रे को न्यायिक हिरासत में जेल रवाना किया गया. इस प्रकरण में मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद तत्काल बोंद्रे को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिये है.

Back to top button