विश्व योग दिवस के निमित्त निशुल्क योग टी-शर्ट वितरण

अंजनगांव सुर्जी /दि.20 – मानव सेवा विकास फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निमित्त निशुल्क योग टी-शर्ट वितरण इस प्रेरणादायी उपक्रम का आयोजन किया गया था. हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल उत्साह के साथ मनाया जाएगा. यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12 वां वर्ष है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मानव सेवा पैरामेडिकल कॉलेज लढ्ढा कैम्पस, महेश नगर मैदान पर सामूहिक रुप से आयोजित किया गया है. इस योग महोत्सव में विविध सामाजिक संस्था संगटना, राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी, शहर के नागरिक, विद्यार्थी और योग प्रेमी बडी संख्या में सहभाग लेंगे. योग के प्रति युवकों का आकर्षण बढे इस उद्देश्य से 18 जून को 50 निशुल्क टी-शर्ट का वितरण किया गया. जिसमें शहर के विद्यार्थी, युवक-युवती तथा नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.
संस्थाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर पाटिल तथा सचिव डॉ. प्रिया पाटिल के हस्ते टी-शर्ट का वितरण किया गया. उपस्थितों ने इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए योग यह केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि निरोगी, संतुलित और आनंद का मार्ग होने की बात कही. मानव सेवा विकास फाउंडेशन का यह उपक्रम समाज में आरोग्य, जागरुकता और योग संस्कृति को आत्मसात करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है. आगामी समय में भी ऐसे ही लोकहितकारी उपक्रम द्वारा संस्था के सामाजिक कार्य अधिक व्यापक स्वरुप में शुरु रहने का विश्वास व्यक्त किया गया है.





