कार की टक्कर वृद्ध की मौत

परतवाडा शहर की घटना

परतवाडा /दि.22– तेज रफ्तार कार के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए मार्ग पर सडक किनारे गाडी खराब होने से खडे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वृद्ध की मृत्यु हो गई. मृतक का नाम ओंकारराव मोतीराम देशमुख (70) है. यह घटना परतवाडा शहर में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक चांदूर बजाार तहसील के लाखनवाडी ग्राम निवासी सतीश गोविंदराव देशमुख (45) ने दर्ज की शिकायत में बताया है कि, उसके चाचा ओंकारराव मोतीराम देशमुख (70) अपनी पत्नी शोभा देशमुख के साथ भतीजी से मिलने के लिए कविठा रोड मार्ग से जा रहे थे. उस समय योगीराज कालोनी के पास उनकी गाडी खराब हो गई. इस कारण वे सडक किनारे खडे हो गये. उसी समय मारोती सुझुकी कार क्रमांक एमएच-27/आर-7224 के चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए ओंकारराव देशमुख को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ओंकारराव की मृत्यु हो गई. परतवाडा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button