अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा बडनेरा मंडल द्वारा योग शिविर का आयोजन

अमरावती/दि.22– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अमरावती शहर जिला अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे के नेतृत्व में भाजपा बडनेरा मंडल की ओर से जिजाऊ संस्कार भवन, नवी वस्ती बडनेरा में योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, नागरिकों और योग प्रेमियों ने भाग लेकर योग के महत्व को जाना.
कार्यक्रम में पूर्व नगरसेविका गंगाताई अंभोरे तथा भाजपा बडनेरा मंडल अध्यक्ष उमेश निलगीरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. योग शिविर का संयोजन प्रीति वाकेकर ने किया, जबकि उपमा देवड़ा और किरण भगत सह-संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं. योग शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को नियमित योगाभ्यास के लाभ, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया.
इस अवसर पर मंडल के सचिव अशोक पंचारे, नरेश धमाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभांगी भोंगाडे, तृप्ती वाठ, वंदना इंगोले, उज्ज्वला कालबांडे, सुनील लोयबरे, राजू भोंगाडे, तुषार अंभोरे, राजू देवड़ा, विश्वजीत मघाडे, विकास काले, सचिन वराडे, उज्ज्वला डोंगरे और नितीन घरडे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और योग प्रेमियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

Back to top button