विश्वभारती पब्लिक स्कूल में मना योग एवं संगीत दिवस

अमरावती/दि.23– स्थानीय मार्डी रोड स्थित विश्वभारती पब्लिक स्कूल में विगद 21 जुन को विश्व योग दिवस एवं राष्ट्रीय संगीत दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. जिसमें मीनाक्षी किर्तकार ने योग दिवस का महत्व बताया तथा शारिरीक शिक्षक अजिंंक्य अढाउ, शुभांगी रावत व सुरज गुल्हाने ने विविध तरह के योगासनों का प्रात्याक्षिक दिखाया. इस के साथ ही संगीत दिवस का औचित्य साधते हुए संगीत शिक्षिका प्राजक्ता चौधरी के मार्गदर्शन तले शितल वानखडे, सतीश गोधनकर व उज्वल मिटकरी ने संगीतमय गीतों की प्रस्तृती दी.
योग व संगीत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था की संचालिका संगीता अश्विन बाजपेयी, शाला की मुख्याध्यापिका प्रीती पावडे, उपमुख्याध्यापक उज्वल मिटकरी व पर्यवेक्षक सुमीत देशमुख उपस्थित थे. आयोजन की सफलता हेतू शाला के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व्दारा महत प्रयास किए गए.





