वृद्ध का सडी-गली अवस्था में बरामद हुआ शव

जिले में 2 लोगों ने लगाई फांसी

अमरावती /दि.23– चांदूर रेल्वे में एक वृद्ध का सडीगली अवस्था में शव बरामद होने से खलबली मच गई है. ग्रामीण क्षेत्र में येवदा और अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
चांदूर रेलवे तहसील के अंबापुर शिवार धानोरा म्हाली में रविवार 21 जून को सुबह 10.15 बजे के दौरान एक वृद्ध का शव सडीगली अवस्था में बरामद हुआ. परिसर का एक किसान खेत में जमा कचरा जलाने के लिए जा रहा था, तब उसे खेत के पगडंडी मार्ग पर यह शव दिखाई दिया. शव को कुत्तों ने अथवा जंगली प्राणियों ने नोंच खाया रहने से परिसर में काफी बदबू फैल गई थी. संबंधित किसान ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी. चांदूर रेल्वे पुलिस ने इस प्रकरण में आकस्मिक घटना दर्ज की है. परिसर में एक 65 वर्षीय बीमार वृद्ध 14 जून से घर से लापता हो गया था. रिश्तेदारों ने उसकी काफी तलाश की. लेकिन कही पता न चलने पर 20 जून को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी. उसकी जांच शुरु रहते अचानक सडीगली अवस्था में शव बरामद होने से पुलिस ने रिश्तेदारों को घटनास्थल बुलाया. शरीर पर रहे कपडे व अन्य निशान के आधार पर मृतक की शिनाख्त की गई है. ऐसा चांदूर रेलवे के थानेदार अजय आकरे ने बताया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वानखडे नामक वृद्ध का शव रिश्तेदारों के हवाले किया गया, ऐसा अधिकारियों ने स्पष्ट किया.
येवदा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में नागोराव प्रल्हाद गावंडे (60) नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में घर में रविवार 21 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नागोराव गावंडे की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. इसी तरह अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में अकोट मार्ग पर ड्रिमलैंड सिटी सेवन हिल होटल के पीछे एक पेड पर युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले युवक का नाम अंजनगांव सुर्जी के शहापुरा निवासी दुर्गेश अंबादास शेगोकार (24) है. दुर्गेश की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button