अकोला की महिला अमरावती से लापता

पति के साथ ननद के घर आयी थी यह महिला

* राजापेठ पुलिस तलाश में जुटी
अमरावती/दि.29 – अपने पति और बेटी के साथ अमरावती ननद के घर आयी थी. एक 40 वर्षीय महिला अचानक लापता हो जाने से खलबली मच गई है. महिला के पति ने इस संबंध में राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज की है. पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालकर उसकी तलाश में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक अकोला के राजपुतपुरा निवासी राहुल रुंगटा अपनी पत्नी और डिम्पल और बेटी के साथ अमरावती राजापेट पर अपनी बहन के यहां आये हुए थे. उन्हें रविवार को सुबह 9 बजे मेमू ट्रेन से मूर्तिजापुर जाना था. लेकिन सुबह 8.30 बजे के दौरान अचानक राहुल की पत्नी अपने ननद के घर से लापता हो गई. पति और परिवार के अन्य सदस्य उसकी सरगर्मी से तलाश करने लगे. कही पता न चलने पर शाम को राजापेठ थाने में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने सभी तरफ सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरु किये. संबंधित महिला ऑटो रिक्शा में बैठकर पंचवटी चौक तक गई थी. पुलिस को सीसीटीवी फूटेज में वह महिला पंचवटी चौक तक जाती दिखाई दी है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है. संबंधित महिला कही दिखाई देने पर नागरिकों को संबंधित पुलिस स्टेशन में सूचना देने का अनुरोध किया गया है. मामले की जांच राजापेठ पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button