17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी
वरुड तहसील के पुसला गांव की घटना

वरुड /दि.7- तहसील के पुसला गांव में एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिसर में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
मृतका की पहचान वेदिका श्रीकांत बगाडे (17) के रुप में हुई है. वह पुसला के पुनर्वसन वॉर्ड क्रमांक-1 की निवासी थी और वरुड स्थित महात्मा फुले महाविद्यालय में कक्षा 12 वीं छात्रा थी. सोमवार 6 जुलाई को अचानक उसकी तबीयत बिगड गई. परिजन और स्थानीय नागरिक उसे तुरंत वरुड के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उसकी हालत गंभीर होने से उसे आगे के उपचार के लिए वरुड के ग्रामीण अस्पताल रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट हो नहीं पाया है. अस्पताल के शवागार में उसका शव रखा गया है.
आज मंगलवार 7 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा. घटना की सूचना मिलने पर शेंदूरजनाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी. थाना प्रभारी राहुल गवई के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम हर पहलु की बारिकी से जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, मामला प्राकृतिक मृत्यु का है, या आत्महत्या का है, या फिर इसके पीछे अन्य कारण अथवा अपराधिक पहलु है. पुलिस अधिकारियों ने का कि, जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पहुंचा जा सकेगा. इस घटना से पुसला गांव में शोक का माहौल है और मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा.





