हांगकांग में विलास साखरे ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद की शपथ ली
अमरावती के लिए गौरव का क्षण

अमरावती/दि.9– लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3234-एच1 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विलास साखरे ने 6 जुलाई को हांगकांग में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन में अपनी पत्नी किरण साखरे के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली सहित पूरे डिस्ट्रिक्ट से 53 लायन सदस्य उपस्थित रहे.
शपथ ग्रहण समारोह में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण चतुर्वेदी, निशिकांत प्रतापे, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजे मुधोजी भोसले, राजेंद्र सिंह बग्गा, डॉ. रिपल राने तथा कैबिनेट सेक्रेटरी नितिन लोनकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. बडनेरा निवासी इंजी. विलास साखरे पेशे से इंजीनियर हैं और आकार इंजीनियर्स एंड बिल्डर्स के माध्यम से उन्होंने निर्माण क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने लायंस क्लब में प्रेसिडेंट, जोन चेयरमैन, सर्विस वीक चेयरमैन, प्रथम एवं द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. उनकी इस उपलब्धि को अमरावती के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है. लायंस क्लब अमरावती प्राइड के अध्यक्ष मनीष ताले, सचिव नमिता जायसवाल और कोषाध्यक्ष राजकुमार मनोजा सहित लायन्स परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.





