अयान प्रकरण में चार आरोपियों को जमानत
अचलपुर न्यायालय का फैसला

अचलपुर /दि.11– परतवाडा शहर के बहुचर्चित अयान प्रकरण में गिरफ्तार किये गये 4 आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश जिला व सत्र न्यायाधीश खरवडे ने दी है. जमानत पर रिहा हुए आरोपियों के नाम अहफाज खान मंसूर खान, शेख नावेद शेख हसन, तरबेज खान तसलिम खान और मो. इमरान मो. साजिद है.
न्यायालय ने प्रत्येकी 25 हजार रुपए के निजी मूचलके पर आरोपियों को रिहा करने के आदेश दिये. आरोपी अहफाज खान और शेख नावेद की तरफ से एड. मुस्तफा अली, एड. नावेद और एड. समीर ने काम संभाला. न्यायालय ने जमानत मंजूर कर चारों को रिहा करने के आदेश दिये. बता दें कि, जुडवा नगरी के बहुचर्चित अयान प्रकरण में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है. इस प्रकरण की न्यायालय में सुनवाई जारी है. अंतिम फैसले पर सबकी नजर लगी हुई है.





