अकोला की जिनल मटालिया ने अनूठी मेहंदी कला से बनाई पहचान

चार आंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

अकोला /दि.11- मलकापुर रोड स्थित गजानन पैलेस निवासी जिनल मटालिया ने अपनी अनूठी मेहंदी कला से राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है, जिसमें जिनल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्डवाइल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इन चार इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की पुष्टि हुई है.
जिनल ने फास्टेस्ट इंडिविजुअल टू अप्लाई अरेबिक मेहंदी डिजाइन ऑन बोथ पाम्स ऑफ क्लाइंट सिमल्टेनियसली श्रेणी में मात्र 5 मिनट 50 सेकंड में एक ही समय पर दोनों हाथों से दोनों हथेलियों पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनाकर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस उपलब्धि पर जिनल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय और आंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.
जिनल ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, इच्छाशक्ति, कडी मेहनत और निरंतर अभ्यास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि, उनकी कला को मिला यह सम्मान उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय क्षण है और यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी. जिनल की इस सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

Back to top button