चांदुर बाजार-परतवाडा मार्ग पर रास्ते का काम पूर्ण होने तक टोल वसूली स्थगित करें

विधायक प्रवीण तायडे की मांग, लोनिवि मंत्री को सौंपा निवेदन

चांदुर बाजार/दि.11- चांदुर बाजार-परतवाडा मार्ग पर स्थित जमापुर यहां शुरु की गई टोल वसूली रास्ता और पुल का काम पूर्ण होने तक स्थगित करें, ऐसी मांग विधायक प्रवीण तायडे ने सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले से की है. जिसमें उन्होंने इस आशय का निवेदन 10 जुलाई को उन्हें सौंपा.
निवेदन में कहा गया कि, संबंधित मार्ग पर रास्ते और पुल का काम अधूरा है. ऐसी परिस्थिति में नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है. ऐसे में टोल वसूलना अन्यायकारक है. वहीं उन्होंने निवेदन में कुछ और भी मांग मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले से निवेदन द्वारा की है. जिसमें शालेय बसों को टोल में छूट दी जाए, टोल नाके से 10 किलोमीटर परिसर में स्थित गांवों के नागरिकों से टोल न वसूला जाए और जिन किसानों की खेती टोल नाके से आगे है, उन किसानों को भी खेती के कामों के लिए आने-जाने पर टोल वसूली में पूर्ण छूट दी जाए.
उन्होंने बताया कि, अधूरे रास्ते और पुल के काम की वजह से सर्वसामान्य नागरिक, विद्यार्थी तथा स्थानीय ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है. ऐसे में नागरिकों से टोल वसूलना अन्यायकारक है. नागरिकों के हितों का विचार कर रास्ते और पुल का काम पूर्ण होने तक टोल वसूली स्थगित की जाए, शासन तत्काल सकारात्मक निर्णय लें, ऐसी मांग विधायक तायडे ने निवेदन सौंपकर की है.

Back to top button