शादी करने से इंकार करने पर युवक ने की आत्महत्या

कुर्‍हा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.11– शादी करने से इंकार करने पर हताश हुए एक 27 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस प्रकरण में कुर्‍हा पुलिस ने 9 जुलाई को दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है. मृतक युवक का नाम कुर्‍हा निवासी सतीश उर्फ राजा गोडबोले (27) है. 27 जून को यह घटना घटित हुई थी.
जानकारी के मुताबिक सतीश के एक युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध थे. लेकिन युवती की रिश्तेदार महिला और वृषभ सुरेश वाडी (29) ने सतीश यह शराब पिता है और उसके घर में लगातार झगडे होते है, ऐसी जानकारी उसकी प्रेमिका को दी थी. इस कारण उसने शादी करने से इंकार कर दिया. यह बात सतीश ने अपने भाई को वॉट्सएप पर सूचित की. पश्चात खेत शिवार में फांसी लगा ली. इस घटना के बाद बंधु सागर गोडबोले (29) की शिकायत पर कुर्‍हा पुलिस ने 9 जुलाई को एक महिला और वृषभ वाडी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच कुर्‍हा पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button