प्लॉट खरीदी में 3.38 लाख रुपए की जालसाजी

फ्रेजरपुरा पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.11- प्लॉट खरीदी के बहाने एक व्यक्ति के साथ 3 लाख 38 हजार रुपए की जालसाजी की गई. फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के संजयगांधी नगर नं.1 में 9 जुलाई को यह मामला उजागर हुआ. इस प्रकरण में पुलिस ने 4 संदिग्धों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है.
कारंजा लाड निवासी मनोज उद्धवराव येलणे (52) ने फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज की शिकायत के मुताबिक मौजा रहाटगांव के खेत सर्वे क्रमांक 112/2 और सर्वे क्रमांक 90/2 के प्लॉट खरीदी करने के लिए शिकायतकर्ता ने व्यवहार किया था. इन दोनों व्यवहार के दौरान यशोदानगर निवासी संजय गायकवाड और जनता कालोनी निवासी राजेश अहीर ने प्रत्येकी 10 हजार रुपए कमिशन लिया. मोती नगर निवासी आरोपी मनीष पारवानी ने 1.30 लाख रुपए लेकर ईसारचिट्ठी करवा दी. दूसरे व्यवहार में शिकायतकर्ता ने आष्टी निवासी मंगेश रामदास तायडे को रहाटगांव के प्लॉट बाबत 1.50 लाख रुपए नकद दिये. मंगेश को खरीदी के लिए लगने वाले दस्तावेजों के लिए 7 हजार रुपए और संजय गायकवाड को 31 हजार रुपए फोन पे के जरिए दी. आरोपियों ने ऑनलाइन व नकद स्वरुप में समय-समय पर कुल 3 लाख 38 हजार रुपए ऐंठ लिये. लेकिन इतने पैसे लेने के बाद भी उन्होंने तय किये मुताबिक प्लॉट की खरीदी नहीं करवाई और जगह भी कब्जे में नहीं दी. शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

 

Back to top button