मोझरी में शौर्य अकादमी की भव्य मैराथन

यशोमती ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

अमरावती/दि.13 – शौर्य अकादमी, मोझरी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मैराथन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक यशोमती ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया. मैराथन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, जुझारूपन और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विभिन्न आयु वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और खेलों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है. साथ ही उन्होंने शौर्य अकादमी, मोझरी के पदाधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

Back to top button