शराब के नशे में व्यक्ति ने लगाई फांसी
अमरावती शहर के वल्लभनगर की घटना

अमरावती /दि.14- शराब़ के नशे में एक 45 वर्षी? व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम वल्लभनगर निवासी अतुल ओंकार राऊत है.
जानकारी के मुताबिक अतुल राऊत को शराब की लत थी. नशए में वह हमेशा पत्नी और बेटो को परेशान करता था. साथ ही घर में तोडफोड कर किसी दिन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देता था. 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे के दौरान अतुल फिर से शराब के नशे में घर पहुंचा. उसने घर में एलआईसी के कागजपत्र की मांग की. परिजनो ने कागजपत्र देने से इंकार कर दिया. इस कारण उसने घर में हंगामा मचाना शुरू कर दिया. मैं अभी फांसी लगाता हूं, एसा चिल्लाते हुए उसने खुद को घर के एख कमरे में कैद कर लिया. भयभीत परिवार ने तत्काल डायल 112 को कॉल कर पुलिस की सहायता मांगी. पुलिस ने दरवाजा तोडकर भीतर प्रवेश किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अतुल ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





