अमरावती जिला महानुभाव परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

महंत प्रसन्न शास्त्री गोपीराज बाबा बने अध्यक्ष

मोर्शी /दि.14 – महानुभाव पंथ की काशी माने जाने वाले श्री क्षेत्र ऋद्धपुर में अमरावती जिला महानुभाव परिषद की बैठक श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जीवोद्धारक सर्वज्ञ श्री चक्रधर स्वामी का अवतार दिवस इस वर्ष श्री क्षेत्र ऋद्धपुर में आयोजित किया जाएगा.
बैठक में कवीश्वर कुलाचार्य महंत दर्यापूर बाबा, उपाध्य महंत यक्षदेव बाबा, महंत वायंदेशकर बाबा तथा ऋद्धपुर के संत-महंतों की उपस्थिति में परिषद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में महंत प्रसन्न शास्त्री गोपीराज बाबा को अध्यक्ष, महंत परसराज बाबा कारंजेकर को सचिव, महंत तलेगावकर बाबा, महात्मा विनय मुनी वैरागी बाबा, विनय चौधरी और विनोद खेरडे को उपाध्यक्ष बनाया गया. अनमोलराज पंजाबी को सहसचिव, प्रेमराज मावंदे को कोषाध्यक्ष, महंत विश्वनाथ बाबा कारंजेकर को प्रचार मंत्री, सुभाष घोरमाडे को महामंत्री तथा महंत चक्रपाणी बाबा अमृते को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा जितेंद्र रोडे और राजेंद्र देशमुख को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया. विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों सहित कुल 72 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का धर्मध्वज, नियुक्ति-पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. बैठक में अमरावती जिले के विभिन्न तालुकों से आचार्य, संत-महंत, अच्युत गोत्रीय, साधक, तपस्विनी एवं बड़ी संख्या में वासनिक उपस्थित रहे. इस संबंध में जानकारी अमरावती जिला महानुभाव परिषद के प्रचार प्रमुख राजेंद्र देशमुख ने दी.

Back to top button