विद्यार्थियों ने घुटी गांव में किसानों को कृषि मोबाईल ऐप्स की दी जानकारी

श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय का आयोजन

धारणी/दि.21– तहसील अंतर्गत आनेवाले घुटी गांव में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ अकोला से सलग्न श्री शिवाजी कृषी महाविद्यालय अमरावती के ग्रामीण कृषि कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों व्दारा किसानों के लिए कृषि मोबाईल ऐप्स पर मार्गदर्शन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किसानों को मोबाईल के माध्यम से मौसम पूर्वानुमान, मंडी के भाव, फसल सलाह, कीट एवं रोग प्रबंधन, सरकारी कृषी योजनाओं तथा आधुनिक खेती के लिए उपयोगी महाविस्तार- एआयई , महाकृषी अ‍ॅग्रोस्टर व प्लानटिक्स जैसे कृषि मोबाईल ऐप्स का उपयोग व्यवहारिक रूप से समझाया गया.
विद्यार्थियों ने बताया कि, इस ऐप्स के माध्यम से किसान समय पर सटीक जानकारी प्राप्त कर खेती से जुडे निर्णय अधिक प्रभावी ढंग से ले सकते है. कार्यक्रम के दौरान किसानों की विविध शंकाओं का समाधान भी किया गया. तथा उनके मोबाईल में कृषि ऐप्स डाउनलोड कर उन्हें उसे इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया भी समझायी गई. किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कृषि क्षेत्र में डिजीटल तकनीक के अधिकाधिक उपयोग का संकल्प व्यक्त किया. इस अवसर पर श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय अमरावती के विद्यार्थी राहुल गवली, करण नागरे, निलेश दराडे, शिवराज वानखडे, निशांत चांदेकर उपस्थित थे.

Back to top button