22 लाख के ट्रक बिक्री के व्यवहार में जालसाजी

अमरावती /दि.24- कर्ज निकालकर खरिदे गए 22 लाख रूपये मूल्य वाले ट्रक की बिक्री किसी और को कर दी गई और उस व्यवहार के पैसों की वापिस अदायगी न करते हुए अपने साथ जालसाजी की गई ऐसा आरोप दत्तराज बालु इंगले (32, वाठोडा, तह. मोर्शी) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में लगाया गया. शिरखेड पुलिस ने इस मामले में विशाल सुनिल वानखडे (कृष्णापुर, चांदूर बाजार) के खिलाफ धोखाधडी व जालसाजी का अपराध दर्ज किया है.
दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक दत्तराज इंगले ने विशाल वानखडे के साथ आयशर कंपनी के ट्रक की बिक्री को लेकर व्यवहार किया था. जिसके लिए नोटरी भी की गई. इंगले ने 3 लाख रूपये का डाऊन पेमेंट भरते हुए एक फायनान्स कंपनी से 5 वर्ष के लिए 49,784 की मासिक किस्त पर ट्रक खरिदा था और उसकी कुल 14 किस्तें दत्तराज इंगले ने अदा की थी. उक्त ट्रक की बिक्री के व्यवहार में नोटरी करते समय तय किया गया था कि, बची हुई किस्ते विशाल सुनिल वानखडे द्वारा भरी जाएंगी तथा शेष रकम का वनटाईम सेटलमेंट करते हुए उक्त रकम अगले 12 माह में अदा की जाएगी. परंतु विशाल वानखडे ने उक्त ट्रक की कोई किस्त अदा नहीं की और दत्तराज इंगले को कोई रकम वापिस नहीं लौटाई. जिसके चलते दत्तराज इंगले ने अपने साथ धोखाधडी व जालसाजी होने की शिकायत शिरखेड पुलिस थाने में दर्ज करायी है.

Back to top button