ऑनलाइन लूट के 26 लाख वणी में

11 राज्यों के लोगों से फ्रॉड

* पोर्टल पर शिकायतें, दो खातेधारक रडार पर
यवतमाल /दि.24– देश की 11 राज्यों में लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड कर लगभग 26 लाख की राशि वणी के एक बैंक खाते में जमा होने की जानकारी पुलिस ने उजागर की है. वरलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के दो खातेधारकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी गणेश नंदकिशोर गोहोकार और पवन साधुजी चहाणकर की तलाश शुरु की है.
पुलिस का कहना है कि, राजस्थान, बंगाल, बिहार, हरियाणा, यूपी सहित अनेक राज्यों के लोगों से फ्रॉड किए गए. उनकी रकम उपरोक्त दोनों खातों में जमा की गई. पुलिस सिपाही छाया रामचंद्र उमरे ने शिकायत दी है. भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर आर्थिक व्यवहार की जांच करने पर वणी की एक्सीस बैंक शाखा के खातों को लेकर संशय देखा गया.
जांच में यह खाते म्यूल बैंक खाता रहने का उजागर हुआ. इन खातों का साइबर अपराधों में उपयोग किया जाता है. पिछले वर्ष 14 से 17 अगस्त दौरान चार दिनों में ही खातों में 25 लाख 99 हजार रुपए जमा हुए. यह रकम विविध बैंक खाते, यूपीआई और ऑनलाइन व्यवहार के माध्यम से आगे बढा दी गई. खाते के खिलाफ साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर 20 शिकायतें दर्ज हुई है. विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. निरीक्षक भानुदास पिदुरकर आगे जांच कर रहे हैं.

* दाभडी का युवक मालामाल
आर्णी तहसील अंतर्गत दाभडी का रत्नपाल जनार्दन कांबले के बैंक खाते में भी 5 लाख 96 हजार रुपए का संदिग्ध व्यवहार हुआ. यह सभी पैसा ऑनलाइन फ्रॉड से आने की जानकारी पुलिस को मिलते ही साइबर पुलिस ने आर्णी थाने में गत 22 जुलाई को अपराध दर्ज किया है.

Back to top button