विधायक संजय खोडके के हस्ते एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड का वितरण
आदिवासी कॉलोनी में आयोजित शिविर को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

अमरावती /दि.25- महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल व सुलभ सेवा उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड वितरण शिविर का आयोजन उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार की जयंति के निमित्त शुक्रवार 24 जुलाई को आदिवासी कालोनी स्थित विरांगना रानी दुर्गावती सभागृह में किया गया था. इस समय महिला, जेष्ठ नागरिक तथा विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.
सर्वप्रथम स्व. अजितदादा पवार की प्रतिमा का पुजन कर पुष्पमाला अर्पित की गई. और उसके पश्चात विधायक संजय खोडके के हस्ते शिविर का उद्घाटन किया गया. इस दौरान विधायक संजय खोडके ने उपस्थित नागरिकों से संवाद साधते हुए कहा कि, केंद्र व राज्य सरकार के डिजीटल उपक्रम की वजह से सार्वजनिक यातायात व्यवस्था अधिक आधुनिक, पारदर्शक और यात्रियों के लिए सुविधा युक्त हो रही है. एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से यात्रियों को नगद रकम के बगैर टिकीट व्यवहार करते आएगा. और यात्रा अधिक सुरक्षित, जल्द और सुलभ होगी.
इस शिविर को स्थानीय नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. इस समय जेष्ठ नागरिक, महिला, विद्यार्थी तथा नियमित एसटी बस में यात्रा करनेवाले यात्रियों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर शिविर का लाभ लिया. कार्यक्रम में शोध प्रतिष्ठान के अध्यक्ष यश खोडके, मनपा स्थायी समिति सभापती अविनाश मार्डीकर, पार्षद रतन डेडूले, सामाजिक कार्यकर्ता राम चौहान, राजा भैय्या केवल, विशाल चौहान, निलेश शर्मा, विशाल उर्फ बाला तायडे सहित एसटी महामंडल के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय पदाधिकारी एवं नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.





