मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चांदूर बाजार ग्रामीण भाजपा का विशाल रक्तदान शिविर
51 यूनिट रक्त संग्रहित

चांदूर बाजार/दि.25 – चांदूर बाजार ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी के कसबा मंडल की ओर से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस सामाजिक पहल को कार्यकर्ताओं और नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला.
शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान जैसे जीवनरक्षक और समाजोपयोगी कार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा के तहसील अध्यक्ष हर्षल धुले, जिला उपाध्यक्ष मुरली माकोड़े, जिला सचिव मनोहर सुने, सरचिटणीस अतुल दारोकार, चंद्रशेखर खाडागड़े, प्रणित खवले, संजय थेलकर, बंडू अर्डक, निलेश देशमुख, सागर शिरभाते, दीक्षित खाजोने, पंकज वरठी, जगदीश पेठे, साहेबराव अस्वार, जयश्री पंडागड़े, प्रीतम पवार, प्रफुल बिजवे, राहुल गांजरे, अभिजीत तायडे, जितु पवार, पिंटू तायवाडे, कैलाश धुर्वे, दीपक गोहत्रे, स्वप्नील पावडे, जानराव डोमाले, गोलु अलोणे, पवन राठोड और प्रेमदास राठोड सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, रक्तदाता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया.





