सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या का प्रयास
मछली की भोज में शुरु हुआ था झगडा

अमरावती/दि.24– रहिमापुर थाना अंतर्गत ग्राम उमरी कुबेरी में 22 जुलाई की रात एक व्यक्ति ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर जान लेने की कोशिश की. पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर छानबीन शुरु की है. बताया गया है कि, झगडा मछली की भोज से शुरु हुआ था. आरोपी शिवाजी श्रीधर डालके को चरणदास रिसोडकर ने चाटे रसीद कर दिए थे. गुस्से में आरोपी ने घर से बाहर आने पर चरणदास पर कातिलाना हमला किया.
पुलिस ने हरिदास अजाबराव रिसोडकर की शिकायत दर्ज की है. जिसके अनुसार रिसोडकर के घर मछली भोज की पार्टी थी, वहां छोटा भाई चरणदास भी आया था. टीवी देखते हुए वह लोग बैठे थे. उस समय आरोपी शिवाजी श्रीधर डालके से किसी बात पर विवाद हुआ, बाचाबाची शुरु हुई. चरणदास ने शिवाजी को थप्पड मार दिया. तब हरिदास और उसकी पत्नी ने विवाद छुडाया. आरोपी भी घर से बाहर निकल गया. उसने हरिदास और चरणदास को देख लेने की धमकी दी.
चरणदास के घर से बाहर निकलते ही कुलदीप डालके के घर के पास हरिदास रिसोडकर ने देखा कि, शिवाजी और चरणदास के बीच झगडा हो रहा है. हरिदास वहां दौडे तो आरोपी शिवाजी ने चरणदास के सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार कर दिया. जिससे चरणदास बुरी तरह जख्मी हो गया. बावजूद इसके शिवाजी ने चरणदास के नीचे गिरने पर भी उसकी पीठ पर चार-पांच घूसें चलाए. पुलिस ने हरिदास के शिकायत पर अपराध दर्ज किया ह





