रोहनखेडा में कृषी दूतों ने किसानों का किया मार्गदर्शन

मोबाईल ऐप के माध्यम से आधुनिक खेती की दी जानकारी

रोहनखेडा/दि.25– पीआर पोटे पाटील कृषी महाविद्यालय अमरावती अंतर्गत चलाए जा रहे ग्रामीण कृषी कार्यानुभव (रावे) कार्यक्रम के तहत स्थानीय किसानों के लिए डिजीटल खेती व कृषी मोबाईल ऐप जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को कृषी दूतों ने विविध कृषी मोबाईल ऐप की जानकारी दी. और मौसम का अचुक अनुमान, फसल नियोजन, रोग व कीट व्यवस्थापन, खाद व पानी व्यवस्थापन,बाजार भाव, शासकीय योजना तथा कृषी तंज्ञों के मार्गदर्शन जैसी विविध सुविधाएं मोबाईल ऐप पर सहज उपलब्ध होने की जानकारी दी.
कृषी दूतों ने किसानों को मोबाईल में संबंधित ऐप्स डाउनलोड कर पंजियन प्रक्रिया प्रत्यक्ष रूप में कर दिखायी. डिजीटल तकनिक के सहयोग से खेती करने का आवाहन किया गया. कार्यक्रम में गांव के किसान,युवक व महिला बडी संख्या में उपस्थित थी. उपस्थित किसानों ने इस उपक्रम को उस्त्फूर्त प्रतिसाद देते हुए विविध शंकाओं का निराकरण किया. इस उपक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल ठाकरे , उपप्राचार्य नितेश चौधरी, कार्यक्रम संमन्वयक प्रा. श्वेता देशमुख, कृषी शास्त्र विभाग की प्रा. श्वेता गणवीर तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अदिती रजा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. कार्यक्रम का नियोजन कृषी दूत सिध्देश भोयर, आयुष तिखे, रविराज गोटे, ओम सरोदे व अर्थव रसे व्दारा किया गया. इस उपक्रम से किसानों को आधुनिक तकनिक का इस्तेमाल करने के संदर्भ में सकारात्मक जागरूकता निर्माण हुई.

 

Back to top button