कोर ब्रांच के 124 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट

पी. आर. पोटे पाटील इंजीनियरिंग कॉलेज की उड़ान

* विदर्भ में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट देने वाला एकमात्र ग्रुप
अमरावती/दि.25– पी. आर. पोटे पाटील इंजीनियरिंग कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में ही कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुणे स्थित अग्रणी सेडमैक मेकॉट्रॉनिक्स कंपनी के क्लोज कैंपस ड्राइव में कॉलेज के कोर ब्रांच के 124 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का चयन हुआ है. मैकेनिकल विभाग के 42 छात्र, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के 45, इलेक्ट्रिकल विभाग के 37 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्राप्त हुई है.
* सफलता का कारण
शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही कॉलेज ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के द्वारा छात्रों को टेक्निकल स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू की तैयारी और इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग दी गई. इसी ट्रेनिंग का सीधा फायदा छात्रों को मिला और सत्र की शुरुआत में ही बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट के अवसर मिले. कोर क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन होने से कॉलेज ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इससे छात्रों में उत्साह का माहौल है.
इस सफलता पर सभी चयनित छात्रों को संस्था के अध्यक्ष पी. आर. पोटे पाटिल, उपाध्यक्ष श्रेयस दादा पोटे पाटिल, संचालक डॉ. पी. एम. खोडके, प्राचार्य डॉ. पी. एम. जावंधीया, उपप्राचार्य डॉ. मो. झुहेर, डीन कॉर्पोरेट रिलेशन प्रा. मोनिका जैन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रा. प्रतीक भट्टड सहित सभी विभाग प्रमुखों और प्राध्यापकों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Back to top button