वरली मटका अड्डों पर छापा, दो धरे गये

क्राइम ब्रांच की व्यंकय्यापुरा में कार्रवाई

अमरावती /दि.25– क्राइम ब्रांच के दल ने फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के व्यंकय्यापुरा में छापा मारकर दो जुआरियों को रंगेहाथ पकडकर 2860 रुपए का माल जब्त कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिचफैल निवासी सत्यनारायण सिंग ठाकुर और अंकुर नगर निवासी प्रकाश लक्ष्मणराव भारुडकर है.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच का दल पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, व्यंकय्यापुरा में अवैध रुप से वरली मटके का अड्डा चल रहा है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस के दल ने छापा मारकर दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2860 रुपए का माल जब्त कर लिया है. फ्रेजरपुरा थाने में जुगार एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Back to top button