अभिजीत दिपके की जान को खतरा
बहन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

नई दिल्ली/दि.25 – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छएएढ परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर ’कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा आंदोलन चल रहा है. सीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके और उनके साथी आमरण अनशन और प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन के बीच अब अभिजीत दिपके के परिवार ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और उनके जीवन को खतरा बताया है.
* परिवार ने दिल्ली पुलिस पर जताया अविश्वास
अभिजीत दिपके की बहन स्नेहा जितिन वंजारे ने सीधे देश की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है. परिवार का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज को देखते हुए अभिजीत दिपके की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है. परिवार ने साफ कहा है कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, इसलिए महाराष्ट्र पुलिस की ओर से अभिजीत दिपके को विशेष सुरक्षा मुहैया कराई जाए.
* संपर्क टूटने से परिवार चिंतित और तबीयत बिगड़ी
परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से अभिजीत दिपके का उनके परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं. इसके साथ ही, आंदोलन के दौरान अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आ रही है.





