टीईटी पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुंबई /दि.25- देशभर में पेपर लीक का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर विपक्ष और छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.





