‘पेपर फुटीचे दलाल कौन, धर्मेंद्र प्रधान’

इर्विन चौक पर कांग्रेस का धरना आंदोलन

* नारों ने किया आकर्षित, मामला नीट पेपर लीक का
अमरावती/दि.25 – नीट पेपर लीक के लिए देश के शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान की मंत्रिमंडल से बरखास्तगी की मांग लेकर जिला कांग्रेस ने आज इर्विन चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा के ठीक सामने धरना प्रदर्शन में सैकडों की संख्या में कांग्रेसजण सम्मिलित हुए. नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध उर्फ बबलू देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, हरिभाऊ मोहोड, विश्वासराव देशमुख ने किया.
आंदोलन में सर्वश्री प्रमोद पाटिल, समाधान दहातोंडे, मोहन सिंघवी, गजानन पाथेर, प्रशांत पाटिल भोयर, नितिन देशमुख, पंकज वानखडे, चंदू डहाणे, मुकुंद माहोरे, डॉ. ज्ञानेश्वर वानखडे, प्रकाश काले, विलास बोरेकर, श्यामसुंदर पनपालिया, डॉ. धनंजय देशमुख, राजेंद्र राजनेकर, आशीष कालपांडे, अनिस समद, अमोल धारे, पुनाजी राठोड, श्रीधर वानखडे, श्रीकृष्ण वानखडे, अजीम खान, अंकुश धाकडे, उमेश तायडे सहित महिला पदाधिकारी भी शामिल हुई. आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा. उल्लेखनीय है कि, इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन चल रहा है. दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में विद्यार्थी कई दिनों से आंदोलन तेज किए हुए हैं.
कांग्रेस ने दो पेज का निवेदन भी जिलाधीश को दिया. जिसमें विद्यार्थियों पर अन्याय दूर करने, पेपर लीक करनेवालों पर कठोर और जल्दी कार्रवाई करने, परीक्षा प्रक्रिया में उत्तरदायित्व और पारदर्शिता बढाने की मांग की गई. साथ ही दिल्ली में हुए आंदोलन दौरान दर्ज किए गए सभी मामले तत्काल रद्द करने की मांग कांग्रेस ने उठाई.

Back to top button