मनमोहन जाजू ने प्रस्तुत किए बाबा रामदेव के पर्चे

आरांश गट्टानी के यहां जम्मा जागरण

* रामदेवरा सा बना वातावरण
अमरावती/दि.28 – श्रीमान गुरु पुखराज जी बोहराजी शिष्य श्री मनमोहनजी जाजु द्वारा श्री रामदेवजी महाराज का भव्य जम्मा जागरण दि 25 जुलाई को संपन्न हुआ आराशं आलोक गट्टाणी रविनगर चौंक अमरावती अमरावती में संपन्न मानो रामदेवरा सा वातावरण बन गया था. संपूर्ण 24 परचा का बड़े सरल एवं सीधी हिंदी-राजस्थानी भाषा में पर्चों का गुणगान किया गया. उपस्थित भक्तों ने नाच नाच कर भरपूर आनंद लिया.
गणपति को प्रथम मनाना है किजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ऐ काम रामाधनीया आवो बाबा आवो पधारों म्हारे अग्नियां आव आव अजमलजी रा ला ला भगत बुलावे है जब से मिली शरण कि मेरे दिन बदल गये. विवाह कि पारंपरिक गीत झाला वारणा हो रुणीचा रा धनियां अजमालजी रा कवरा म्हारो हैलो साभळो जी जैसे भजनों से मानों समां बांध दिया मंचपर जम्मा गायक मनमोहन जाजुजी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. कोरस में महेशजी शर्मा, प्रेमजी जाखोटिया की बोर्ड पर दिपकजी चौधरी ढोलक पर राजेश तुपोने पॅड पर विवेक बसेरीया राजेश चांडक (रिधपुर) साउंड पर पवन भैय्या, व्यासजी इन सभी का सहयोग मिला कार्यक्रम में सफल बनाने में सभी गट्टाणी परिवार के बाबा भक्तों ने बहुत बहुत अथक प्रयास एवं परिश्रम लिया भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे.
उपस्थित भक्तों ने बाबा कि 24 पर्चों का पहली बार सुना भक्तों ने कहा कि इसे कहते है सही मायने में जम्मा जागरण. सभी ने बहुत कार्यक्रम कि सहारना कि कार्यक्रम श्रीमती लीला बाई गट्टाणी के बरशी के उपलक्ष्य में आयोजित था. जम्मा जागरण में रवि गट्टाणी, मुकेश गट्टाणी, अमीत साबू, मनोहर भुतडा, पुखराजजी बोहरा, रमेश मालाणी, कमल किशोर जी मालाणी, सतीश राठी, नितिन राठी, लीला गट्टाणी, रेखा भुतडा, ममता भुतडा, पुष्पा बजाज सहित मालेगांव, यवतमाल, अकोला से पधारे मेहमान बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button